बीकानेर: यहां पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, सुरक्षा एजेंसियां जुुटी जांच में

Description of image

बीकानेर: यहां पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, सुरक्षा एजेंसियां जुुटी जांच में

बीकानेर। बीकानेर सहित बॉर्डर इलाके में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए गए है। दरअसल बीकानेर शहर के बीछवाल क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया है। जो कि बांग्लादेश की रहने वाली है। पुलिस टीम ने श्रीगंगानगर रोड़ पर घूमती संदिग्ध महिला को पकड़ा है।

जिसके बाद बांग्लादेशी दस्तावेज मिले है। एजेंसियां पुछताछ में जुटी है कि महिला बीकानेर में कैसे पहुंची और उसके पीछे क्या मंशा है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूरी के बहाने यहां आई थी और उसके पास बांग्लादेशी दस्तावेज मिले हैं। बीकानेर संभाग बॉर्डर इलाका है और यहां से घुसपैठ की आंशका बनी रहती है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसिया सतर्क है। पूर्व में भी बॉर्डर बेल्ट के ईंट-भट्टों व कृषि फार्मों पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां घुसपैठिये दलालों के जरिए फर्जी आईडी बनवाकर और नाम बदलकर मजदूरी करते हैं।

फिलहाल बीछवाल पुलिस और जांच एजेंसियां महिला के कॉल रिकॉर्ड्स से इसी आशंका के तहत काम कर रही हैं कि इस महिला को भी किसी बड़े दलाल या स्थानीय ठेकेदार द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे बीकानेर में काम दिलाने के बहाने तो नहीं भेजा गया था। यदि है तो पीछे कौन लोग हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…