बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

Description of image

बड़ी खबर: बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई, कम पेट्रोल देने वाले नोजल बंद

बीकानेर। उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जयपुर से आई टीम ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार बुधवार को जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंपों पर विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत विशेष जांच दल द्वारा कुल तीन पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी देवकी नंदन ने बताया कि समता नगर स्थित संजय सिटी फिलिंग कंपनी में जांच के दौरान तीन नोजलों में डिलीवरी मात्रा अनुज्ञा सीमा से कम पाई गई। इस पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए संबंधित नोजलों को नियमानुसार बंद कर आगामी कार्रवाई प्रारंभ की गई।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कृष्णा डीज़ल, पूगल रोड पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाए गए। वहीं अग्रसेन पेट्रोलियम, करणी रीको में अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं तथा परिणाम संतोषजनक रहे।

देवकीनंदन ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पेट्रोल पंपों द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सही मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करना है। विभाग के अनुसार यह निरीक्षण अभियान उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में विधिक माप विज्ञान नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…