पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर, देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel: पश्चिेम एशिया में जारी युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी, जो अब सच साबित हुई है। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू कर दिए गए हैं। नई दरों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3-3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी जंग की शुरुआत के बाद पहली बार है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हुई है और यह 87.67 रुपए से 90.67 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।


