भीषण सड़क हादसा: ग्रेवल से भरे ट्रक और डामर ट्रेलर की टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Description of image

भीषण सड़क हादसा: ग्रेवल से भरे ट्रक और डामर ट्रेलर की टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्रेवल (गिरिट) से भरे ट्रक और डामर से भरे ट्रेलर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…