राजकोट में सनातन ज्योतिष गौरव व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉ नंदकिशोर पुरोहित 

Description of image

राजकोट में सनातन ज्योतिष गौरव व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित डॉ नंदकिशोर पुरोहित 

बीकानेर 16 मई । श्री कृष्णा ज्योतिष शोध संस्थान द्वारा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन राजकोट (गुजरात) में आयोजित बीकानेर के विश्व विख्यात भृगुज्योतिषाचार्य               द फोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ. नंदकिशोर पुरोहित(पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार) को  सनातन ज्योतिष गौरव व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
डॉ नंदकिशोर पुरोहित को सम्मान स्वरूप सनातन ज्योतिष गौरव  व लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 का सर्टिफिकेट, गेस्ट ऑफ ऑनर का स्मृति चिन्ह, शाॕल, तुलसी की माला  पहनाकर  सम्मानित किया गया।
डॉ. नंदकिशोर  को सम्मानित करने वालों में प्रमुख रूप से श्री कृष्णा ज्योतिष शोध संस्थान के प्रधान भरत लाल शास्त्री, अध्यक्ष पारुल करण सोमैया, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. राधवेंद्रचार्य,( जयपुर),गोस्वामी श्री अंजनीराय जी, व कृपाराम उपाध्याय (उज्जैन) प्रमुख थे।
डॉ नंदकिशोर पुरोहित को ज्योतिष और वास्तु वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर वेदों की भाषा को प्रमाणित करने पर यह सम्मान दिया गया
डॉ. नंदकिशोर  ने अपने वक्तव्य में देश की आर्थिक स्थिति और भारत के नागरिक की आर्थिक स्थिति का ग्रहों के द्वारा किस प्रकार सुधार किया जा सके इसके बारे में बताया तथा साथ ही साथ उद्योग और व्यापार में और करियर के निर्माण में किस प्रकार ग्रहों की भूमिका होती है इस पर अपना शोध प्रस्तुत किया !
कार्यक्रम में राजकोट के एमएलए सहित अनेकानेक उद्योगपति, शिक्षाविद, अन्य गढणमान्य व्यक्तियों के अलावा संपूर्ण भारत से ज्योतिषाचार्य वास्तु शास्त्री,अंक शास्त्री उपस्थित थे।
प्रेस प्रेषक
मानव पुरोहित
701430878

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…