
बीकानेर: पशु को बचाने के चक्कर में गिरा स्कूटी सवार, युवक की मौत
बीकानेर। पशु को बचाने के चलते स्कूटी सवार के गिरने और मोत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के टोल नाका खारा के पास 7 मई की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में डांडुसर निवासी महावीर दास ने रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई रामचन्द्र जो कि स्कूटी से जा रहा था। इस दौरान अचानक आगे पशु आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और रामचन्द्र गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


