
बीकानेर: अचानक आई उल्टी और 16 वर्षीय बालिका की हो गयी मौत
बीकानेर। अचानक उल्टी होने के कारण 16 वर्षीय बालिका की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के किशनासर में 12 मई की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता गोवर्धनङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को अचानक उल्टी होने लगी। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


