पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, बीकानेर समेत चार जिलों में रेड अलर्ट

Description of image

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, बीकानेर समेत चार जिलों में रेड अलर्ट

बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार शाम को चली तेज आंधी और ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर दी, लेकिन गुरुवार सुबह एक बार फिर तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ हुई। सुबह से ही लोगों को गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर राजस्थान का जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले लगातार तीन दिनों तक बाड़मेर सबसे गर्म शहर बना हुआ था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर मौसम केंद्र ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। इन क्षेत्रों में भीषण लू चलने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा श्रीगंगानगर और जालोर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…