खेत में कृषि कार्य के दौरान युवक की मौत, स्प्रे चढ़ने से बिगड़ी तबीयत

Description of image

खेत में कृषि कार्य के दौरान युवक की मौत, स्प्रे चढ़ने से बिगड़ी तबीयत

बीकानेर। जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के गांव बांगड़सर में खेत पर कृषि कार्य के दौरान हुए हादसे में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी चाचा महेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह, जाति राजपूत, निवासी बांगड़सर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 12 मई 2026 की सुबह उनका भतीजा सुरेंद्र सिंह पुत्र विशाल सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान खेत में स्प्रे चढ़ने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे पहले बज्जू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…