बीकानेर: तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से महिला की मौत

Description of image

बीकानेर: तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से महिला की मौत

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के दावा गांव निवासी राकेश नायक ने एक स्विफ्ट गाड़ी के चालक पर बाइक सवार उसके पिता, माता और भाई को टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है इस हादसे में महिला की मौत हो गई, वहीं पिता पुत्र का बीकानेर में उपचार चल रहा है।

परिवादी ने रिपोर्ट देकर बताया की 16 मई को शाम 4 बजे उसका भाई सुंदरलाल, पिता हरिराम और माता अनोपी देवी नोखा के जिला अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव आ रहे थे।

इस दौरान भट्टड़ फैक्ट्री के पास नागौर की तरफ से तेज गति से आई एक स्विफ्ट गाड़ी आरजे 50 सीए 0951 के चालक ने उसके परिवार जनों की बाइक को जोरदार टक्कर मारी इस हादसे में उसके पिता और भाई घायल हो गए मेरी माता को गंभीर चोटे आई जहां डॉक्टर ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…