पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फॉरच्यूनर से 261 ग्राम अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Description of image

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फॉरच्यूनर से 261 ग्राम अफीम बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में सेरूणा थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक फॉरच्यूनर गाड़ी से 261 ग्राम अफीम बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

सेरूणा थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात करीब 12 बजे सूडसर चौकी के पास नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक फॉरच्यूनर गाड़ी को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई।

जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी से 261 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय मनोज जाट निवासी कोटासर, 22 वर्षीय राकेश जाट निवासी रीड़ी और 33 वर्षीय केशाराम जाट निवासी राजेडू के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…