बीकानेर में सीवर लाइन कार्य के दौरान हादसा, मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे, बचाई गई जान

Description of image

बीकानेर में सीवर लाइन कार्य के दौरान हादसा, मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे, बचाई गई जान

बीकानेर। शहर के पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में मंगलवार शाम सीवर लाइन कार्य के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सीवर लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में काम कर रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी ढहने से उसमें दब गए।

जानकारी के अनुसार, पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। मंगलवार सायंकाल मजदूर गहरे गड्ढे में काम कर रहे थे, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और दोनों श्रमिक गड्ढे में गिरकर मिट्टी में दब गए।

हादसे के समय दोनों मजदूर गर्दन तक मिट्टी में दब गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गड्ढे में उतरकर मिट्टी हटाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों मजदूरों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

इधर, क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुरानी गिन्नाणी इलाके में लंबे समय से सीवर लाइन का काम चल रहा है, जिससे लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…