
बीकानेर: हैड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। हैड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने का प्रकरण सामने आया है। इस सम्बंध में परिवादी ने हैड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने हैड कांस्टेबल पर एक प्रकरण में राहत देने के नाम पर 50 हजार रूपए मांगने का आरोप लगाया है। इसको लेकर एसीबी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीबी के अनुसार परिवादी रोहित पंवार ने शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्जएक प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने तथा राहत देने एवं एफआर लगाने की एवज में हैडकांस्टेबल रामकुमार की ओर से 50 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी के पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने सत्यापन की कार्रवाई की।
इस दौरान परिवादी और आरोपी के बीच हुई बातचीत के ऑडियो रिकॉर्ड भी जुटाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 308(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


