बीकानेर: भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा पार, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा ने बढ़ाई चिंता

Description of image

बीकानेर: भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री पहुंचा पार, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा ने बढ़ाई चिंता

बीकानेर। मरुस्थलीय शहर बीकानेर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल लोगों को राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बढ़ती गर्मी ने आमजन की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को भी तेज गर्मी और लू जैसे हालात बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। इधर, 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। एक जून तक चलने वाले इस दौर में तेज धूप, गर्म हवाएं और हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन सकता है।

भीषण गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है तथा लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि शाम होते ही तापमान में थोड़ी नरमी आने पर बाजारों में फिर से चहल-पहल लौटने लगती है और लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…