
बीकानेर: पिकअप ने ओवरटेक के चक्कर में दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौत
बीकानेर। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हो जाने और दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुगल पुलिस थाना क्षेत्र के नाड़ा से भुट्टों का कुआ सड़क आम की है। इस सम्बंध में नारायण सिंह ने वाहन पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बाइक पर सवार मंजीत और अजीत जा रहे थे। इस दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ओवरटेक किया। इस दौरान पिकअप ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर ेगए और दोनो युवक पिकअप के नीचे आ गए। जिसके चलते गंँभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पातल ले जाया गया। जहां पर दोनो की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


