
बीकानेर: ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड
बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर फाटक के पास 11 मई की रात की है। इस सम्बंध में रासीसर निवासी विनोद विश्नोई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई बाबूलाल जो कि ट्रक चलाता था। 11 मई को उसे सूचना मिली कि उसका भाई पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गया। सूचना मिलने पर परिवादी मौके पर पहुंचा और भाई को अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


