ऑपरेशन नीलकंठ: 17,580 नशीली गोलियों के सप्लायर को दबोचा!

Description of image

ऑपरेशन नीलकंठ: 17,580 नशीली गोलियों के सप्लायर को दबोचा!

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 17,580 नशीली गोलियों के मामले में सप्लाई देने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रही सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि पहले पकड़े गए रिड़ी निवासी दीनदयाल जाखड़ और बाड़ेला निवासी रफीक से पूछताछ में लाडनूं निवासी हरिप्रसाद प्रजापत का नाम सामने आया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाडनूं में दवाइयों का व्यवसाय करता है और उसकी आड़ में नशीली गोलियों की तस्करी करने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी को आज न्यायालय में पेश करेगी। कार्रवाई में कांस्टेबल सेवानंद और प्रमोद की विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

आज का राशिफल, 17 मई 2026

आज का राशिफल, 17 मई 2026 मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन सार्वजनिक क्षे…