बीकानेर: रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Description of image

बीकानेर: रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

बीकानेर। लूणकरणसर-नाथवाना रेलवे स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रेलवे ट्रैक पर सर्च अभियान चलाया गया।

सर्च के दौरान पिलर संख्या 236 के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान राधेश्याम भाटी पुत्र नेमीचंद भाटी निवासी अथूना बास, राजलदेसर जिला चूरू के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

फिलहाल मृतक किस ट्रेन से गिरा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…