पारिवारिक जमीन विवाद गहराया, कृषि भूमि पर अवैध कब्जे व मारपीट का मामला दर्ज

Description of image

पारिवारिक जमीन विवाद गहराया, कृषि भूमि पर अवैध कब्जे व मारपीट का मामला दर्ज

देशनोक। देशनोक थाना क्षेत्र के गांव लालमदेसर मगरा निवासी महीराम सारण पुत्र रामदयाल ने इस्तगासे के जरिए 6 लोगों के खिलाफ कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, जो पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले 13 मई को महीराम और शाहब राम के खिलाफ इनके चाचा रामेश्वर लाल ने रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच फिलहाल जारी है।

इसी बीच अब महीराम ने इस्तगासे के माध्यम से बेगाराम, रामेश्वर लाल, राजेन्द्र, मोहनलाल, सुशीला और प्रेमसिंह के खिलाफ कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने और एलानिया धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

मामले से जुड़े दोनों प्रकरणों की जांच देशनोक थाने के एएसआई चरणजीत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…