बीकानेर:जम्मूतवी ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पहचान नहीं हुई

Description of image

बीकानेर:जम्मूतवी ट्रेन से गिरने पर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पहचान नहीं हुई

महाजन। महाजन-अरजनसर के बीच जम्मूतवी ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस व रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार महाजन-अरजनसर के बीच रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस के नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जम्मूतवी ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई।

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो सकता है।

घटना के बाद महाजन पुलिस व रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है तथा पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…