पुलिस का विशेष अभियान: हजारों वाहनों की जांच, बड़ी संख्या में कार्रवाई

Description of image

पुलिस का विशेष अभियान: हजारों वाहनों की जांच, बड़ी संख्या में कार्रवाई

बीकानेर। राजस्थान पुलिस ने बीते दो दिनों तक प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में गाडिय़ों की जांच की गयी। राजस्थान पुलिस ने यह अभियान चलाया। इसमें अपराधियों, ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई। प्रदेशभर में चलाए गए इस अभियान 810 नाकाबंदी पाइंट बना गए। जिसमें 47 हजार से अधिक गाडिय़ों की जांच की गयी। अभियान के दौरान विभिन्न धाराओं में 274 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के पहले चरण में 16 मई की शाम को 7 बजे से रात 10 बजे तक भरतपुर, उदयपुर और कोटा रेंज में चलाया गया। वहीं दूसरे चरण में 17 मई को सुबह 3 बजे से सुबह 6 बजे तक बीकानेर, जोधपुर और जयपुर रेंज के प्रमुख रास्तों पर चलाया गया।

वाहनों की जांच करते हुए प्रदेशभर में कुल 24 हजार 573 दोपहिया और 22 हजार 531 चौपहिया वाहनों की जांच की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 11 हजार 504 गाडिय़ों पर कार्रवाई की गई।इस दौरान 11 हजार 504 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 757 शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर, 1,667 बिना हेलमेट ड्राइवर,1,484 बिना सीट बेल्ट वाहन ड्राइवर, 191 मोबाइल पर बात करते हुए वाहन ड्राइवर, 1,438 बिना या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहन, 1,017 काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई की गई के साथ विभिन्न धाराओं में 274 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By Anil Rawat
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा

युवक की हत्या का मामला, आरोपी को न्यायालय ने माना दोषी, आजीवन कारावास की सजा बीकानेर। युवक…